बंदर के काटने के बाद हाथ दिखातीं विमला देवी। संवाद
बंडा। कल्याणपुर धरमाई गांव के लोग आए दिन बंदरों के हमले से परेशान हैं। अभी तक गांव के 10-12 लोगों को बंदर काट चुके हैं। वन विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने पर भी अभी तक बंदरों को पकड़ने की जरूरत नहीं समझी गई।
ग्रामीणों के अनुसार एक हफ्ते में करीब 14 लोगों को बंदर काट चुके हैं। हर घर की छत और मुंडेरों पर सुबह से रात तक बंदरों तक उत्पात होता रहता है। गांव की शांति देवी, कामिनी देवी, राममूर्ति कुशवाहा, रिखनाथ, आशुतोष, शोभित, राम सिंह ,सुनील कुमार, लौंग श्री, कमला देवी, रामविशाल, शिवम सिंह, रमेश सिंह, गुलाब सिंह, सीमा देवी, तारावती, संजीव कुमार, गांव के प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद आदि को बंदर काट चुके हैं। गांव के लोग बंदरों से भयभीत होकर बच्चों को स्कूल भी नहीं जाने दे रहे हैं। क्षेत्र के वन रक्षक संदीप यादव के अनुसार बंदरों को पकड़ना उनके विभाग की जिम्मेदारी नहीं है और यह काम निकायों और ग्राम पंचायतों को दिया गया है। संवाद