फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूल के विलय से ग्रामीण नाराज, की चौपाल

Fri, 18 Jul 2025 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां में स्कूल को मर्ज करने का विरोध करते ग्रामीण। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुवायां ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरना नगला के ग्राम छोटा नगला में गांव के लोगों ने प्राथमिक विद्यालय का दूसरे स्कूल में विलय किए जाने का विरोध किया है। गुरुवार को चौपाल लगाकर इस पर चिंता जताई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों को दूर स्कूल भेजना खतरनाक हो सकता है। गांव से दूसरे स्कूल जाने के रास्ते में सांड़ और आवारा जानवरों का खतरा बना रहता है। इससे छोटे बच्चों पर हमला होने की आशंका रहती है।ऐसे में बच्चों को दूर स्कूल भेजना माता-पिता के लिए बड़ी चिंता का विषय है।
उन्होंने मांग की कि सरकार को स्कूल मर्जर के फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। तय हुआ कि जब भी गांव में सांसद, विधायक या कोई भी जनप्रतिनिधि आएगा, तो वे स्कूल मर्जर का मुद्दा उनके सामने रखेंगे। ग्राम प्रधान के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा जाएगा। चौपाल में सरला, प्रभा देवी, नीलू, सावित्री, मोहनलाल, द्वारिका प्रसाद, नवनीत, सतेंद्र कुमार, अनिल कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें