मृतक के भाई ने आरोपी को पहचाना
बलराम के दिव्यांग भाई राजू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रात एक बजे भाई बलराम के जोर से चीखने की आवाज आने पर उसने खिड़की से झांककर देखा। आदेश को हत्या करते हुए पहचान लिया। दो अन्य लोगों को वह नहीं जानता है। आरोप लगाया कि आदेश के उनकी भाभी पूजा से अवैध संबंध थे। इस कारण दोनों ने साजिश रचकर दो अन्य लोगों के साथ मिलकर बलराम की हत्या की है। डर के कारण वह रात में चुप रहा था।
आरोपी पत्नी को हिरासत में लिया
हत्या की सूचना पर एसपी ग्रामीण, सीओ प्रवीण मलिक और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। मौके से भागे आदेश और उसके साथियों की तलाश में पुलिस टीम हरदोई गई है। पूजा को हिरासत में ले लिया गया है। सीओ ने बताया कि राजू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आदेश और पूजा के बीच अवैध संबंधों में बलराम की हत्या का आरोप लगाया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे यूपी-112 से सूचना मिली कि पत्नी ने पति की हत्या कर दी है। पुलिस के पहुंचने पर बलराम मृत मिले। जानकारी मिली कि बलराम के भांजे और अन्य लोग भी हत्या में शामिल हैं। उनकी तलाश की जा रही है।