निगोही। चन्यौरा गांव में मंगलवार को सुबह पशुओं को तालाब में नहलाने के दौरान 40 वर्षीय रजनीश सिंह का पैर फिसल गया और उनकी गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई।
डूबने से पहले उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो तमाम ग्रामीण तालाब के किनारे पहुंच गए। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन रजनीश ऊपर नहीं आ सके। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाए और करीब चार घंटे बाद शव तालाब से निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। रजनीश सिंह की मौत की खबर सुनकर पिता श्यामवीर सिंह, मां विमला देवी, पत्नी रानी देवी आदि का का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। संवाद