फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईटेंशन लाइन से सरिया छूने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
पप्पू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र के गांव नयागांव महसुलपुर में शनिवार को घर में लिंटर डलवाते समय सरिया हाईटेंशन तार से छू जाने से पप्पू (35) की करंट लगने से मौत हो गई। रक्षाबंधन से पूर्व बड़े भाई का सिर से साया उठने से तीन बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल गया।
विज्ञापन


विनोद ने बताया कि उनके बड़े भाई पप्पू का गांव स्थित मकान पर लिंटर पड़ रहा है। शाम करीब सात बजे पप्पू वहां पड़ी लोहे की सरिया को उठाकर अलग रख रहे थे। इसी दौरान सरिया पास से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन से छू गया। पप्पू गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
रक्षाबंधन से पूर्व भाई की माैत की खबर सुनकर उनकी बहनों सुशीला, अनीता व एक अन्य का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बताया कि पप्पू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी कच्ची गृहस्थी है। उनकी बेटी पूजा, बेटे अर्जुन, सृर्जन, शिवम व संजय की जिम्मेदारी उनकी पत्नी रीता के कंधों पर आ गई है। उनके भाई विनोद व मुनेश भी मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


विद्युत निगम के खिलाफ जताई नाराजगी
पप्पू के परिजनों व ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि लटकते तारों को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली। सीओ जलालाबाद दीपक सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की सूचना विद्युत निगम के अफसरों को दे दी गई है। अधिशासी अभियंता जलालाबाद शुभेंदु शाह ने बताया कि मामले में एसडीओ से वार्ता कर तारों को ठीक कराया जाएगा।

पप्पू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें