फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भंडारे को लेकर विवाद, हंसिया मारकर कांवड़िये की मां को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। देवस्थान की भूमि को निजी बताकर जलाभिषेक कर लौटे कांवड़ियों को भंडारा करने से रोकने पर रविवार को विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर एक महिला ने हंसिया से कांवड़िये की मां के हाथ पर वार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

ढकिया रनवास गांव के पश्चिम में भुइंयार बाबा का देवस्थान है। यहां करीब एक एकड़ भूमि बताई गई है। ग्रामीणों के अनुसार, खिरिया निवासी एक महिला को विगत वर्ष प्रधानमंत्री आवास मिला था। भूमिहीन होने के कारण ग्रामीणों की सहमति से देवस्थान के पास आवास बनाने के लिए भूमि दी गई थी। आरोप है कि आवास बनने के बाद से महिला अतिरिक्त भूमि पर कब्जे की कोशिश कर रही है।
रविवार को गोला से जलाभिषेक कर लौटे कांवड़ियों ने देवस्थान पर भंडारा करने के लिए साफ-सफाई शुरू की। आरोप है कि महिला ने भूमि को निजी बताते हुए उन्हें भंडारा करने से रोक दिया। विरोध करने पर महिला घर से हंसिया ले आई और कांवड़िये करन की मां दर्शना के हाथ में मार दिया, जिससे वह घायल हो गईं। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि ग्रामीणों ने देवस्थान की भूमि पर कब्जे का आरोप लगाया है। राजस्व विभाग को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें