फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रास्ते से निकलने के विवाद में ग्रामीण को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। रास्ते से निकलने को लेकर हुए विवाद में हमलावरों ने ग्रामीण को पीट दिया।
विज्ञापन

गांव मंगटोरा निवासी विनीत ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च को वह जलालाबाद मंडी से पिकअप वाहन से वापस जा रहे थे। शाम साढ़े पांच बजे जब वह गांव भुलभुलागंज पहुंचे तो वहां रास्ते पर सीमेंट की बोरियां रखीं थीं जिन्हें मजदूर उठा रहे थे। रास्ता न होने के कारण उन्होंने अपनी गाड़ी साइड में खड़ी कर ली।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव भुलभुलागंज के छोटेलाल और वीर सहाय अपना ट्रैक्टर लेकर आ गए और रास्ते से निकलने का प्रयास करने लगे। उसने वीर सहाय से कुछ देर रुकने के लिए कहा। आरोप है कि इससे नाराज वीर सहाय ने उसके साथ गालीगलौज की। फोन करके अपने गांव के बिपिन और सालिग को बुला लिया। आरोप है कि उन सभी ने उसे दुकान मे बंद कर काफी पीटा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें