फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तहसीलदार ने पकड़ी मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। तहसीलदार दीपेंद्र कुमार ने मिट्टी के अवैध खनन की सूचना मिलने पर शनिवार को पूर्वाह्न जैतीपुर-सिउरा मार्ग पर जा रही मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ ली। बाद में उन्होंने ट्रैक्टर ट्राॅली को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

इन दिनों जैतीपुर- सिउरा मार्ग से रात में बड़े पैमाने पर अवैध खनन करके मिट्टी से भरे वाहनों के निकलने से राहगीरों को मार्ग पर सुरक्षित निकलना कठिन हो गया है। इस मामले में ग्रामीणों ने तहसीलदार से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की थी।
इसी क्रम में उन्होंने शनिवार को दिन में मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को उन्होंने अपने कब्जे में लेकर उसे थाना परिसर में खड़ा करा दिया। तहसीलदार के अनुसार क्षेत्रीय लेखपाल को अवैध खनन की जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें