फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम कल

विज्ञापन
जीएफ कॉलेज में कार्यक्रम की जानकारी देते एनएसएस के कार्यक्रम अ​धिकारी डॉ.रजा रसूल। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विकसित भारत युवा संसद 2026 व युवा कनेक्ट कार्यक्रम 27 मार्च को सुबह नौ बजे जीएफ कॉलेज में आयोजित होगा।
विज्ञापन

माय भारत व जीएफ कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से होने वाले आयोजन को लेकर कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रजा रसूल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर कार्यक्रम होगा। इसके माध्यम से युवाओं को भारतीय लोकतंत्र के ऐतिहासिक पहलुओं को समझने व अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

डॉ.रजा ने कहा कि कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा माय भारत पोर्टल www.mybharat.gov.in पर पंजीकरण कर प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रत्येक प्रतिभागी के लिए भाषण की समय सीमा तीन मिनट होगी। डॉ.निजामउद्दीन, डॉ.समन जहरा ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें