फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दरोगा पर सुविधा शुल्क मांगने और धमकाने का लगा आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव बड़ागांव निवासी धर्मेंद्र की पत्नी कमला देवी ने एक दरोगा पर धमकाने और सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए एसपी और सीओ से जांच करने और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिंधौली के गांव बरौरा की कुसुमा देवी ने सात मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक मार्च को उनके पति नरेश बड़ागांव में वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान बड़ागांव के विशाल ने उनको बाइक से टक्कर मार दी। इलाज के दौरान दो मार्च को नरेश की मौत हो गई।
विशाल की मां कमला देवी ने सीओ को बताया कि घटना के दिन उनका पुत्र बाहर गया था। नामजदगी गलत कराई गई है। मामले के विवेचक उनको लगातार कॉल कर रुपये मांग रहे हैं और रुपये न मिलने पर विशाल को जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

कमला देवी ने कहा कि उनके पति की मौत हो चुकी है और वह बेहद गरीब हैं। दरोगा की धमकी से वह बेहद परेशान हैं। कमला देवी ने जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


दरोगा के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी। अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई कराई जाएगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें