फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पांच लाख के बांड का विद्यार्थी परिषद ने जताया विरोध

Sat, 24 Oct 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एसडीएम न्यायिक को ज्ञापन देते विद्या​र्थी परिषद के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हाईवे स्थित वरुण अर्जुन यूनिवर्सिटी में एमडी-एमएस के छात्रों से पांच लाख रुपये का सीट लीविंग बांड लिए जाने का विरोध जताया। इस बीच कलक्ट्रेट में एसडीएम न्यायिक प्रियंका चौधरी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने मांग को लेकर कुलपति को ज्ञापन देने पहुंचे। महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव के मुताबिक, उनके ज्ञापन लेने से इन्कार पर एसडीएम को पूरी जानकारी दी। जिला संगठन मंत्री संदीप सागर ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन एमडी-एमएस 2023-26 समेत अन्य बैच के छात्रों से पांच लाख रुपये का बॉन्ड लेकर सुप्रीम कोर्ट, एनएमसी और प्रदेश सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहा है। इस दौरान वैभव सक्सेना, करन सिंह, आशुतोष मिश्रा, मयंक कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, प्राचार्य डॉ. रविंद्र नाथ ने बताया कि उन्होंने ज्ञापन लेने से मना नहीं किया था। उन्होंने यह कहा था कि जिनके नाम संबोधित ज्ञापन है, उनको दिया जाए। उन्होंने संबंधित व्यक्ति तक ज्ञापन पहुंचाने के लिए भी कहा था लेकिन कार्यकर्ता प्रदर्शन करने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें