फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पीड़ित को पीटने का वीडियो वायरल...नहीं हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गन्ना शोध संस्थान, गोला में संविदा सुपरवाइजर और गांव कुंवरपुर जप्ती के सचिन मिश्रा को अपहृत कर पीटने के मामले में एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट तो दर्ज कर ली गई लेकिन अब तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है। सचिन मिश्रा को पीटे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

सचिन मिश्रा ने एसपी से मिलकर बताया था कि तीन अप्रैल को शाहजहांपुर से घर आते समय अनुज मिश्रा, सुमित वाजपेयी, विकास उर्फ जैसी और तीन अज्ञात लोगों ने उनको जबरन असलहों के बल पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी कार में डाल लिया। आरोपी उनको कार से अपने घर ले गए।
वहां आलोक, प्रद्युम्न मिश्रा, विजय, प्रदीप पहले से ही मौजूद थे, सभी ने मिलकर उनको पीटा। पिटाई के दौरान आरोपियों ने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाई। जानकारी पाकर भाई ने आकर उनको छुड़ाया।
विज्ञापन


सचिन के तहरीर देने पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने आठ अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन एक भी आरोपी को नहीं पकड़ा। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सचिन मिश्रा को पीटता दिख रहा है। एक अन्य युवक भी वहीं बैठा है।


जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें सचिन मिश्रा की ओर से रिपोर्ट दर्ज है। एक आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान भी किया गया था। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें