शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में 24 घंटे में चोरी की दो घटनाओं का खुलासा पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। सिटी पार्क में बैंककर्मी के घर हुई चोरी के मामले में सीसी कैमरे की फुटेज से नकाबपोश बदमाशों को तलाश रही है।
12 अप्रैल की रात रोजा के सिटी पार्क कॉलोनी में रह रहे बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत अनुभव तिवारी ने चोरी की घटना हो गई थी। चोर लगभग 20-30 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। वहीं, दूसरे दिन रोजा थाने के पीछे रेलवे कर्मी रामनिवास के आवास में चोरी हो गई। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। संवाद