फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विवाद का वीडियो वायरल, युवक का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अल्हागंज में बुधवार रात निकली रामबरात के दौरान हुए विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों के बीच धक्का-मुक्की व कहासुनी हो रही है। इस दौरान पहुंचा एक पुलिसकर्मी लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराता है। पुलिस युवक को थाने ले जाती है। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि राजू राठौर का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री अनिल गुप्ता का आरोप है कि राम बरात में पीछे चल रही झांकी को रोकने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर अभद्रता की गई। युवक मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद लोगों की भीड़ लग गई। थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो अभी उन्हें नहीं मिला है। वीडियो मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। बताया जाता है कि राजू राठौर भी भाजपा से जुड़ा हुआ है। युवक ने कई स्थानों पर राम बरात के स्वागत की होर्डिंग भी लगवाई थी। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें