फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गाय पर बैठकर सिगरेट पीने का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
थाना रामचंद्र मिशन पुलिस की गिरफ्त ​में आरोपी हर्षित मौर्या और रीतेश। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला सरायकाइयां में गाय पर बैठकर दो युवकों के सिगरेट पीने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने से हिंदू संगठन नाराज हो उठे। पीपुल फॉर एनिमल (पीएफए) संस्था के जिलाध्यक्ष श्रीश दीक्षित और अन्य संगठनों के तमाम कार्यकर्ता थाना रामचंद्र मिशन पहुंचे और पुलिस को वायरल वीडियो दिखाकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि गाय की पूजा की जाती है, इसलिए यह कृत्य अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य है। पीएफए के अध्यक्ष ने प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग उठाई।
बाद में दोनों आरोपियाें को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस मामले में सरायकाइयां निवासी हर्षित मौर्य और रीतेश को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने पर वहां से उन्हें जमानत मिल गई। अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें