फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीडीओ ने जमुका गांव जाकर जलभराव खत्म करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। मुख्य विकास अधिकारी डाॅ.अपराजिता सिंह ने मंगलवार को जमुका गांव जाकर वहां के पंचायत भवन का जायजा लिया। साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को गांव में जलभराव की समस्या खत्म कराने के लिए रास्ते की पैमाइश कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पिछले दिनों वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रामापुर बरकतपुर व जमुही गांव जाकर जन सुनवाई की थी। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने जमुका से निगौना गांव के मोड़ तक जलभराव का उल्लेख कर बताया कि बरसात में पानी उनके सब्जी के खेतों में घुसने से नुकसान हो रहा है।
वित्त मंत्री ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया था। मंगलवार को दोपहर सीडीओ ने गांव के पंचायत भवन के आसपास गंदगी देखकर वहां सफाई और एंटी लार्वा रसायन का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने निगौना मोड़ पर जलभराव खत्म करने के लिए वहां सड़क की माप कराकर पाइप डाले जाने के निर्देश दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार निशी सिंह, खंड विकास अधिकारी अभिषेक अग्रवाल, ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण गोपाल, ग्राम प्रधान आनंद कुमार, कई लेखपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें