फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शादी समारोह में फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
शादी कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग करते लोग। स्रोत: वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर शादी समारोह में फायरिंग किए जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। तीन-चार दिन पुराना वीडियाे खुदागंज क्षेत्र का बताया जा रहा है। 25 सेकंड के वीडियो में पांच फायर किए गए हैं।
विज्ञापन

वीडियो दिन का है जिसमें गाड़ी सजी खड़ी दिखाई दे रही है। दो लोग रायफल से फायरिंग कर रहे हैं। जिनके घर शादी थी, वे बदायूं जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो वर्तमान में खुदागंज क्षेत्र में निवास कर रहे हैं।
वीडियो बदायूं जिले का बताते हुए वहां की पुलिस को टैग किया गया। वहां से स्थिति स्पष्ट की गई। बताया गया है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति अपने परिवार संग अब शाहजहांपुर में रहते हैं। खुदागंज थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें