फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वित्तमंत्री के पैर छूते बीएसए का वीडियो वायरल

विज्ञापन
शाहजहांपुर में वित्त मंत्री के पैर छूते बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव। स्रोत: वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव का वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पैर छूते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद संग्रहालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम स्थल पर वित्त मंत्री के पहुंचने के दौरान बीएसए स्वागत के लिए मौजूद थे। गाड़ी रुकने पर बीएसए ने वित्त मंत्री के पैर छुए। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है, जो अब वायरल हो रहा है। बीएसए ने जुलाई महीने में कार्यभार संभाला था। बीएसए ने बताया कि वित्तमंत्री उनके लिए पिता तुल्य हैं। वह भी बेटे के समान स्नेह देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें