फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पीड़ित ने एसडीओ को दी क्लीन चिट, बोला-संविदाकर्मी ने किया खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बंडा के पोहकपुर में 33 केवीए लाइन के बिजली के खंभे हटाने को लेकर एसडीओ के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लेने के मामले में गठित की गई कमेटी की जांच पूर्ण नहीं हो सकी है। दूसरी ओर शिकायतकर्ता फुरकान ने वीडियो जारी कर एसडीओ को क्लीन चिट दे दी है। उनके मुताबिक, संविदाकर्मी ने ही रुपये लिए थे। वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गणेशगंज पूर्वी निवासी फुरकान के प्लाॅट में बिजली के कुछ खंभे लगे थे। आरोप है कि खंभे हटाने के लिए डेढ़ लाख रुपये संविदाकर्मी से तय हुए थे। उसी को रुपये दिए गए। फुरकान ने मामले में वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि संविदाकर्मी ने उनसे रुपये लिए हैं, जबकि एसडीओ मनीष कुमार के ऊपर लगे आरोप असत्य हैं।
मामला मुख्य अभियंता तक पहुंचने के बाद जांच शुरू की गई। टीम ने पहुंचकर पड़ताल की। हालांकि, अभी जांच पूरी नहीं हो पाई है। एसई अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में जांच पूर्ण होने का इंतजार है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें