फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मीट की दुकानें हटाने को विहिप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 24 Aug 2024 03:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर में एसडीएम जीत सिंह राय को ज्ञापन देते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
तिलहर। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न मार्गों पर स्कूलों और मंदिरों के पास खुलीं मीट की दुकानें हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। एसडीएम जीत सिंह राय को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

विहिप के जिला सह मंत्री पप्पू शर्मा, नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता व आदित्य कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि राजनपुर रोड पर प्राथमिक स्कूलों व कस्तूरबा स्कूल के पास और मोहल्ला कुंवरगंज में प्राथमिक स्कूल और मनोकामना मंदिर के पास मीट की दुकानें अवैध रूप से खुली हुई हैं। नगर पालिका ने इनको लाइसेंस भी जारी नहीं किया है। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि दो दिन में मीट की अवैध दुकानें हटाई नहीं गईं तो पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में ऋशु गुप्ता, नितिन गुप्ता, उदय सिंह, अजीत कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें