फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परीक्षार्थियों के लिए बने अस्थाई रैन बसेरा में लटका रहा ताला

Sat, 24 Aug 2024 03:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
टाउनहाल ​में डूडा कार्यालय के नीचे ​​स्थित अस्थाई रैन बसेरा के गेट पर लटका ताला। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम के टाउनहाल स्थित डूडा कार्यालय के नीचे स्थित अस्थाई रैन बसेरा में शुक्रवार को ताला लटका रहा। यहां पर प्रशासन की ओर से व्यवस्था उपलब्ध होना तो दूर कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं मिला। बता दें कि पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए हजारों अभ्यर्थियों का जिले में आना होगा। उनके ठहरने के लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं कराई गई हैं। इनमें नगर निगम के रैन बसेरा भी शामिल हैं। जहां पर बिस्तर, पेयजल, प्रकाश, सफाई, शौचालय आदि की सुविधा देने का दावा किया गया है। हनुमतधाम स्थित रैन बसेरा में 100, छाेटी बिसरात पक्का पुल पर स्थित रैन बसेरा में 60 तथा अजीजगंज में रामलीला मैदान के पास बने रैन बसेरा में 50 व्यक्तियों के ठहरने की व्यवस्था है। टाउनहाल डूडा कार्यालय के निकट अस्थाई रैन बसेरा में 30 व्यक्ति रुक सकते हैं। लेकिन, यहां शुक्रवार को ताला लटका रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें