फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नाला निर्माण न रोकने पर विहिप ने फूंका ईओ का पुतला

विज्ञापन
तिलहर नगर पालिका गेट पर पालिका ईओ का पुतला दहन करते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। ऐतिहासिक पीरगैब तालाब पर पैमाइश के बाद नाले का निर्माण रोकने के आदेश के बाद भी मंगलवार को जारी रहा। निर्माण न रुकने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी का पालिका गेट पर पुतला फूंका और नारेबाजी की।
विज्ञापन

15वें राज्य वित्त आयोग से तालाब के सुंदरीकरण के लिए 75 लाख रुपये नगर पालिका को प्राप्त हुए हैं। नगरपालिका ने तालाब के दो नालों और एक सड़क का ठेका देकर निर्माण शुरू करा दिया है। विहिप कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका और तहसील प्रशासन को ज्ञापन देकर तालाब की पैमाइश के बाद निर्माण कराने की बात की। आरोप है कि इस तालाब पर लोगों ने अतिक्रमण कर मकान बनवा लिए हैं, इसलिए तालाब का सौंदर्यीकरण करने से पहले इसकी नाप होना आवश्यक है।
एसडीएम के माध्यम से तहसीलदार ने पालिका प्रशासन को निर्माण कार्य तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं, लेकिन मंगलवार को ईद के दिन नाले का निर्माण होता देखकर विहिप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम पालिका गेट पर ईओ सर्वेश कुमार कुशवाहा का पुतला दहन किया और तत्काल निर्माण करने की मांग की।
विज्ञापन

विहिप के जिलासिंह मंत्री सुरेश शर्मा पप्पू और मनोज शर्मा ने कहा कि पालिका ईओ सर्वेश कुशवाहा एसडीएम और तहसीलदार के आदेशों की अवहेलना करते हुए निर्माण नहीं रुकवा रहे हैं। चेतावनी दी, यदि तालाब की बिना पैमाइश कराए और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बिना कार्रवाई के यदि निर्माण जारी रहा तो उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान सुरेश शर्मा पप्पू, मनोज शर्मा, सुनील मिश्रा, रूम सिंह, रंजीत, निशु, रोहित अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
एसडीएम के निर्देश पर मैंने तालाब पर हो रहे निर्माण को रोकने के आदेश जारी करके इसकी रिपोर्ट एसडीएम को दे दी है। आदेश के बाद यदि निर्माण किया जा रहा है तो यह गलत है। दो-तीन दिन में कमेटी गठित करके तालाब की नाप कराई जाएगी। -ज्ञानेंद्र नाथ, तहसीलदार तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें