फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने देशद्रोहियों का फूंका पुतला

Tue, 16 Feb 2016 08:33 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू प्रकरण को लेकर विहिप तथा बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच नगर के मुख्य चौराहे पर देशद्रोहियों का पुतला फूंका। साथ ही देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वालों को फांसी दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व में ब्लू हैवेंस गार्डेन में कार्यकर्ताओं की आयोजित हुई बैठक में विहिप नेता मुनिराज सिंह ने कहा कि दिल्ली के उक्त प्रतिष्ठित संस्थान में देश के टुकड़े करने की साजिश के तहत जो राष्ट्र विरोधी कृत्य किया गया उसके दोषियो को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान आलोक शर्मा, सचिन शर्मा, गौरव राघव ने भी अपने विचारों में राष्ट्रविरोधी कृत्यों को अंजाम देने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की। बैठक के बाद कार्यकर्ता पुतले का जुलूस निकालते हुए मुख्य चौराहे पहुंचे और नारेबाजी के बीच देशद्रोहियों का पुतला आग के हवाले किया। इस दौरान काफी देर तक जाम लगा रहा। पुतला दहन के दौरान अजय त्रिपाठी, उदय कश्यप, सौरभ कुशवाहा, विनीत पांडेय, विपिन सहिंत समेत बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें