फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: पोलिंग पार्टियों के वाहनों को किया जाएगा जीपीएस से लैस, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

Sun, 21 Apr 2024 05:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले में 13 मई को मतदान होना है। मतदान को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इस बार पोलिंग पार्टियों के वाहनों में जीपीएस लगाया जाएगा। इससे कंट्रोल रूम की टीमें जीपीएस की लोकेशन लगातार ट्रेस करते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देते रहेंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में लोकसभा और ददरौल विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां में प्रशासन तेजी से जुटा हुआ है। मतदान कार्मिकों को ईवीएम प्रशिक्षण दे दिया गया है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए प्रशासन ने भारी वाहनों की व्यवस्था शुरू कर दी है। मतदान के लिए पार्टी ले जाने वाले सभी वाहनों को जीपीएस से लैस किया जाएगा। ताकि कंट्रोल रूम से गाड़ियों की लोकेशन को लगातार ट्रैस किया जा सके।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को जिले में मतदान होगा। इसके लिए वाहनों को 11 मई को ओसीएफ मैदान में एकत्र किया जाएगा। इन सभी को जीपीएस सिस्टम से लैस किया जाएगा। 12 मई को ओसीएफ मैदान से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। 2481 मतदेय स्थलों के लिए इतनी ही पार्टियां बनाई गई हैं। इसमें 438 पोलिंग पार्टियां ददरौल विधानसभा क्षेत्र में जाएंगी। इसमें एक पार्टी में छह लोग होंगे। यानी की 2,628 कार्मिक होंगे। 

लोकसभा चुनाव में लगेंगी 2,051 पोलिंग पार्टियां 
लोकसभा चुनाव मतदेय स्थलों के लिए 2,051 मतदान पार्टियां होंगी। इसमें एक पार्टी में चार कार्मिक रहेंगे, इस तरह से कुल 8,204 कार्मिक होंगे। इन सभी कार्मिकों की रवानगी के लिए 468 बसों और ट्रकों की व्यवस्था की जा रही है। सभी वाहनों में जीपीएस लगाया जाएगा। कंट्रोल रूम की टीमें जीपीएस की लोकेशन लगातार ट्रेस करते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कोई वाहन गलत दिशा में जा रहा है तो उसमें बैठी टीमें से कंट्रोल रूम से संपर्क किया जाएगा। उनको बताया जाएगा कि वह गलत दिशा में जा रहे हैं। मतदेय स्थल तक पहुंचने तक टीमें वाहनों की निगरानी करती रहेंगी। चुनाव संपन्न होने के बाद पार्टियां रोजा मंडी समिति में ईवीएम जमा करेंगी, तब तक इनकी निगरानी होती रहेगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने कहा कि मतदान के लिए पोलिंग पार्टी ले जाने वाले सभी भारी वाहनों में जीपीएस लगाया जाएगा। टीमों के रवाना होने के बाद उनकी कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें