फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के हुलासनगर फाटक पर दिनभर रेंगकर चले वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुलासनगरा रेलवे फाटक पर दिक्कत लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहां रोड के गड्ढों और रेलवे फाटक की वजह से लगने वाले जाम की समस्या को लोग हर दिन झेल रहे हैं। गुरुवार को हुलासनगरा रेलवे फाटक पर लगभग दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर मीरानपुर कटरा इलाके में स्थित हुलासनगरा रेलवे फाटक के दोनों ओर करीब पांच-पांच सौ मीटर तक रोड की हालत बहुत ही खराब है। टूटी सड़क और गहरे गड्ढों की वजह से वाहन बहुत ही धीमी रफ्तार से गुजर पा रहे हैं। फाटक से पूरब की ओर सड़क किनारे गहरी खाई बन चुकी है। लखनऊ-दिल्ली के बीच मालगाड़ियों की संख्या अधिक है। अब सवारी गाड़ियां भी चलने लगी हैं। गाड़ियों की संख्या अधिक होने से फाटक जल्दी-जल्दी बंद हो रहा है। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है।
गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे दो मालगाड़ियां अप और डाउन लाइन पर हुलासनगरा फाटक से होकर गुजरीं। इससे फाटक काफी देर तक बंद रहा। इस बीच फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। छोटे वाहन चालकों की जल्दबाजी से स्थिति और भी खराब हो गई। फाटक के बार-बार खुलने और बंद होने के दौरान हाईवे पर जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

फाटक पर कभी-कभी काम होने लगता है, जिससे स्थिति बिगड़ जाती है। इसी वजह से कुछ दिक्कत आई होगी। वैसे हुलासनगरा में सामान्य तौर पर स्थिति नियंत्रण में रहती है।
विज्ञापन

-चंद्र प्रकाश शुक्ला, ट्रैफिक इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें