फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर के बिरिया बाबा मेला में बवाल, फायरिंग, भगदड़ मची

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। बिरिया बाबा के मेले में बृहस्पतिवार को मामूली विवाद के बाद बवाल हो गया। कुछ युवकों ने हमलाकर दुकानदारों से जमकर मारपीट की। इसमें कई दुकानदार घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फायरिंग और लूटपाट का भी आरोप है। अचानक हुई मारपीट से मेला में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची तिलहर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ के बाद अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

तिलहर कस्बे में सेंट मैरी स्कूल के समीप पिछले कई वर्षों से हर सप्ताह बृहस्पतिवार और रविवार को बिरया बाबा नाम से मेला लगता है। इस मेले में दूरदराज से आने वाले लोग करधनी चढ़ाकर मनौती मांगते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देर शाम मेला में कुछ लोग एक दुकान पर चाट खा रहे थे। इसी दौरान उनकी एक व्यापारी के बेटे से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर चार खाने वाले युवक उस समय तो व्यापारी को देख लेने की धमकी देकर चले गए। मगर थोड़ी देर बाद करीब एक दर्जन से अधिक लोग असलहों से लैस होकर मेले में जा धमके और आरोप है कि फायरिंग करते हुए लाठी-डंडे और रायफल की बटों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने दुकानदार कृपाराम, दिलीप, विवेक, अमोल, दीपक और पंकज को जमकर पीटा। कृपाराम के मुताबिक उनकी दुकान पर उनके बैठी परिवार की एक महिला बचाने पहुंची तो उसे भी हमलावरों ने पीट दिया। व्यापारियों का आरोप है कि हमलावरों ने दुकानों में जमकर लूटपाट भी की। मारपीट में घायल हुए व्यापारी अमोल ने बताया कि उनका मोबाइल भी हमलावर लूट ले गए। अचानक हुए हमले और फायरिंग से मेले में अफरातफरी मच गई। तमाम व्यापारी अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर तिलहर पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक युवक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है। अन्य हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। घायल कृपाराम की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बिरया बाबा के मेले की परमिशन के बारे में जानकारी नहीं है। यदि मेला बिना परमिशन के लगाया जा रहा है तो आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- वेद सिंह चौहान एसडीएम, तिलहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें