शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने बरेली-सीतापुर हाईवे पर गर्रा पुल के पास बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी की बाइकें, कटे हुए पार्ट्स, औजार और नकदी बरामद की।
विज्ञापन
सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि शुक्रवार की रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बरेली-सीतापुर हाईवे पर गर्रा पुल के निकट एक खाली प्लॉट की चहारदीवारी में चोरी की बाइकाें को छिपा कर रखा गया है। चोर इन बाइकों को काटकर उनके पार्ट्स अलग कर चुके हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर जलालाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी सरगना विकास अवस्थी व गांव दिवियापुर निवासी जाविद और आसिफ को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कटी हुई बाइकें और औजार बरामद हुए। साथ ही 2180 रुपये और दो मोबाइल भी बरामद किए गए।