फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वाहनों की प्लेट पर नंबर की बजाय जाति की हनक, शहर में बेधड़क दौड़ रहीं गाड़ियां

विज्ञापन
मोहल्ला रंगीन चौपाल में बिना नंबर के जाति लिखी खड़ी बाइक। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में दौड़ने वाले कई वाहनों की नंबर प्लेट पर नंबर के बजाय जाति लिखकर लोग यातायात नियमों को तोड़ रहे हैं। ऐसा कृत्य करने वाले वाहन चालकों पर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिले में शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग नंबर प्लेट पर जाति लिखा वाहन पकड़े जाने पर चालान कर जुर्माना वसूल करेंगे।
विज्ञापन


जनपद में करीब ढाई लाख वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसमें बड़े वाहनों के साथ ही दो पहिया वाहन भी शामिल हैं। नियम के अनुसार, वाहन की नंबर प्लेट के ऊपर कुछ लिखा नहीं जा सकता है, लेकिन जिले में तमाम लोग नंबर प्लेट या हेड लाइट के ऊपर जातिसूचक शब्द लिखकर धौंस जमा रहे हैं।

दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन तक जाति लिखकर हनक जमा रहे हैं। मंगलवार को पड़ताल के दौरान डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज के सामने खड़ी बाइक पर नंबर प्लेट लगी थी, लेकिन ऊपर लाल रंग से मिश्रा जी लिखा था। मोहल्ला रंगीन चौपाल में बाइक पर नंबर ही गायब था। नंबर प्लेट पर ठाकुर लिखा था। कलक्ट्रेट में खड़ी बाइक के हेड के ऊपर चौहान लिखा अंकित था।
विज्ञापन




पुलिस के साथ जाति का उल्लेख

हाईकोर्ट का निर्देश आने के बाद खाकी वाले भी नियमों को तार-तार कर रहे हैं। मंगलवार को विकास भवन में खड़ी मिली बुलेट बाइक पर नंबर पड़ा था। उसके ऊपर पुलिस का लोगो भी बना था, साथ ही जाति का उल्लेख करते हुए गुर्जर लिखा था। यह बाइक किसी पुलिसकर्मी की बताई जा रही है।


यह है नियम

टीएसआई विनय पांडेय बताते हैं कि नंबर प्लेट पर कुछ लिखा मिलने पर पांच हजार के चालान का नियम है। नंबर प्लेट के इतर कहीं लिखा मिलने पर दो हजार रुपये का चालान होता है। दोबारा पकड़े जाने पर दोगुना धनराशि का चालान का नियम है।


नंबर प्लेट पर जाति लिखे वाहनों पर कार्रवाई के लिए अभी शासन स्तर से कोई पत्र नहीं आया है। निर्देश आते ही चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर चालान कर जुर्माना लगाया जाएगा।

- संजय कुमार, सीओ यातायात


जाति लिखे वाहनों पर पूर्व में जारी आदेश के क्रम में कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को गति दी जाएगी। ऐसा वाहन मिलने पर संंबंधित का चालान किया जाएगा।

- सर्वेश कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन

मोहल्ला रंगीन चौपाल में बिना नंबर के जाति लिखी खड़ी बाइक। संवाद

मोहल्ला रंगीन चौपाल में बिना नंबर के जाति लिखी खड़ी बाइक। संवाद

मोहल्ला रंगीन चौपाल में बिना नंबर के जाति लिखी खड़ी बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें