फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार की टक्कर लगने से सब्जी विक्रेता की मौत, छह घायल

विज्ञापन
सुरेश चंद्र कश्यप का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कार की टक्कर लगने से सब्जी विक्रेता बहादुरगंज मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय सुरेश चंद्र की मौत हो गई। कार सवार चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। सब्जी विक्रेता की मौत के बाद उनके परिजनों ने हंगामा करते हुए कार में तोड़फोड़ कर दी। कार सवारों को पीटने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन



मंगलवार की सुबह हाईवे पर नवीन मंडी के सामने हादसा हो गया। बुलंदशहर के गोटनी गांव निवासी प्रदीप कुमार सीआरपीएफ में जवान हैं। वह अपनी पत्नी नेहा, बहन पूजा, बुलंदशहर के पंचावली की रहने वाली मामी पुष्पा एवं मंजू के साथ बरेली के मनौना धाम दर्शन करने जा रहे थे।
इसी दौरान मोहल्ला बहादुरगंज निवासी 54 वर्षीय सुरेश एवं दूसरी ठेली पर सब्जी लेकर आ रहे बहादुरगंज मोहल्ला निवासी इरशाद खान से उनकी कार टकरा गई। हादसे में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। इरशाद और कार सवार पांचों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मृतक के नाराज परिजनों ने भीड़ के साथ कार में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

कार सवार घायलों को भी पीटने की भी कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को किसी तरह शांत किया। घायलों को सीएचसी के लिए भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पत्नी रेशमा, बेटा प्रदीप, प्रमोद, शिवम और बेटी रजनी, मृतक सुरेश कश्यप का शव को देख रो-रोकर हाल बेहाल हो गए।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। थाने में किसी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

रास्ता भटक गया था सीआरपीएफ जवान
सीआरपीएफ जवान को बुलंदशहर से बरेली के लिए जाना था, लेकिन वह रास्ता भटककर शाहजहांपुर आ गया। इसके बाद यहां से बरेली के लिए जा रहा था। रास्ते में हुई अनहोनी से उसके परिजन काफी सदमे में आ गए। सूचना पर आए परिवार वालों ने उन्हें संभाला।

सुरेश चंद्र कश्यप का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सुरेश चंद्र कश्यप का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें