फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वीरांगना-महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनीं संदेश सिंह

विज्ञापन
वीरांगना महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाए जाने पर संदेश सिंह को मनोनयन पत्र देते पदा​धिकारी। स्रो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक बरेली मोड़ स्थित जिला कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पदम सिंह ने 27 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की।
विज्ञापन

कहा कि कार्यक्रम में महासभा ब्रज प्रदेश के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर दलवीर सिंह जनपद में पहली बार आ रहे हैं। इसमें उनके नागरिक अभिनंदन के साथ संगठन की समीक्षा की गई। संचालन करते हुए मुनीश सिंह परिहार ने कहा कि समाज के सभी लोग आगामी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए प्रत्येक शिक्षक का वोट बनाने के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करें।
इस बीच कस्बा तिलहर निवासी संदेश सिंह को वीरांगना-महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में बरेली मंडल के अध्यक्ष पवन सिंह, जिला संयोजक सुमित सिंह भदौरिया, जिला प्रभारी ओम सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला महामंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह, उदित प्रताप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें