फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विवेकानंद कॉलेज में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

विज्ञापन
पुवायां के स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चित्रकला में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्
विज्ञापन
पुवायां। शनिवार को पुवायां के स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आत्मनिर्भर भारत एवं डिजिटल भारत की संकल्पना विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चित्रकला में छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पना को कागज पर उकेरा। नगर पालिका पुवायां के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने देश की आत्मनिर्भरता के लिए किए गए कार्यों को बताते हुए वर्तमान समय में डिजिटल उपयोगिता पर विचार रखे। दिव्यांश तिवारी, कुनाल गुप्ता, निशा शर्मा, विज्ञान वर्ग में पूजा, लक्ष्मी वर्मा, मुस्कान सिंह, आदित्य कुमार, कला वर्ग में आध्या त्रिपाठी, जेती गुप्ता, रूही खान, सुखमन सिंह, कनिष्का वाजपेयी, रवि गुप्ता के पोस्टर सराहे गए। निर्णायक मंडल में प्राचार्य डॉ. मोहित निगम, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. राजीव शुक्ला, डॉ. सुभाषचंद्र शामिल रहे। आयोजन में डॉ. सचिन श्रीवास्तव, विजय कुमार सहित कॉलेज स्टाफ का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें