फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर होंगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला खेल कार्यालय व जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की ओर से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि 29 अगस्त को सुबह नौ बजे जिला स्तरीय 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालक हॉकी प्रतियोगिता, जिलास्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता तथा पुरुष ओपन वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी।
इसके अलावा फिट इंडिया योजना के अंतर्गत 30 अगस्त को सुबह छह बजे से संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूल, कॉलेज, क्लबों की टीमें, विभिन्न खेल संघों के खिलाड़ी व खेल प्रेमी भाग ले सकेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें