फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग : आकांक्षा और जिज्ञासा मंडल में बनीं विजेता, राज्य स्तर के लिए चयन हुआ

विज्ञापन
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में निशाना लगाती छात्रा। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डॉ.सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की दो छात्राओं ने मंडलस्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ.राखी मिश्रा ने बताया कि 24 अगस्त को महाराणा प्रताप शूटिंग अकादमी बरेली में आयोजित मंडल स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा आकांक्षा कश्यप ने अंडर-17 वर्ग व कक्षा 12 की छात्रा जिज्ञासा कश्यप ने अंडर-19 वर्ग में भाग लिया। दोनों छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों छात्राएं 10 से 12 सितंबर तक मेरठ के पिलौना में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें