शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। इनमें से ज्यादातर विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा वंशिका शर्मा ने 81.93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान पाया। इल्मा खान और नाज ने 80.64 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा व सांत्वना मिश्रा ने 80.50 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
प्राचार्य प्रो.मोहसिन हसन खान ने परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। विभागाध्यक्ष मीनाक्षी गोयल, असिस्टेंट प्रोफेसर विपिन कुमार शर्मा, करुण पांडेय, शिखा श्रीवास्तव, डॉ.जाबिर अली,डॉ. प्रिया दीक्षित ने बधाई दी। संवाद
वंशिका। स्राेत: स्वयं- फोटो : जमुनापुर के पास पेड़ गिरने से टूटे खंभे व सड़क पर गिरा तार।
वंशिका। स्राेत: स्वयं- फोटो : जमुनापुर के पास पेड़ गिरने से टूटे खंभे व सड़क पर गिरा तार।
वंशिका। स्राेत: स्वयं- फोटो : जमुनापुर के पास पेड़ गिरने से टूटे खंभे व सड़क पर गिरा तार।