शाहजहांपुर में कांग्रेस की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक टाउन हॉल स्थित राजीव भवन में हुई। इसमें संगठन सृजन अभियान के अंतिम चरण पर चर्चा की गई।
जिला कोऑर्डिनेटर कौशलेंद्र यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए मंडल कमेटी का गठन 20 बूथों पर किया जाएगा। इसमें प्रत्येक बूथ पर एक अध्यक्ष और दो बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए जाएंगे। इस काम को 15 अगस्त से पहले पूर्ण किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के अंतिम चरण में मंडल और बूथ स्तर पर मजबूत ढांचा तैयार करना प्राथमिकता है। महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान, तनवीर सफदर, रामजी अवस्थी, रफी उल हसन, फुरकान अहमद कुरैशी, दिनेश कुमार, प्रेम प्रकाश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।