खुटार/ पुवाया। खुटार के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और गांव बेहटा संवात के महावीर सरस्वती शिशु मंदिर में वंदेमातरम का सामूहिक गायन किया गया।
वंदेमातरम के 150वें वर्ष पूरे होने पर विद्याभारती की ओर से नमामि भारतम कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य नीरज कुमार, नितिश कुमार, तरुण दीक्षित सहित कई लोग मौजूद रहे।
बेहटा संवात में ओमकार मिश्र, विपिन शुक्ल, प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार, धर्मेंद्र शुक्ल सहित कई लोग मौजूद रहे। छात्र, छात्राओं सहित कई लोगों ने सामूहिक गायन में भाग लिया। संवाद
जलालाबाद। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर नमामि भारतम अभियान के तहत आचार्य राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शुक्रवार को वंदेमातरम का सामूहिक गायन किया गया।
इससे पूर्व, मुख्य अतिथि विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रधानाचार्य नवीन कुमार गौतम के अनुसार गायन के दौरान विद्यालय के 1079 बच्चे मौजूद रहे।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में विश्वनाथ गुप्ता सहित कृष्ण पाल सिंह, सभासद मनोज कुमार दिवाकर, विनोद अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। संवाद