आकाशवाणी के लखनऊ केंद्र में मौजूद शिक्षक अंकुर त्रिपाठी। स्रोत : स्वयं
शाहजहांपुर। शिक्षक और लेखक अंकुर त्रिपाठी विमुक्त की लिखी कहानियों की रिकॉर्डिंग आकाशवाणी लखनऊ केंद्र में की गई। उनकी कहानियों का जल्द ही आकाशवाणी के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा।
कहानियों की रिकॉर्डिंग के बाद अंकुर त्रिपाठी विमुक्त ने कहा कि अपने लिखे शब्दों को आकाशवाणी के माध्यम से श्रोताओं तक पहुंचते देखना लंबे समय से संजोए सपने के सच होने जैसा है। यह दिन उनके जीवन के सबसे खूबसूरत लम्हों में से एक है। संवाद