फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 150वीं वर्षगांठ पर वातावरण में गूंजा वंदे मातरम

विज्ञापन
शाहजहांपुर में ओसीएफ के लॉन में वंदे मातरम का गान करते अ​धिकारी। स्रोत: निर्माणी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को वातावरण में वंदेमातरम् की गूंज रही। रेलवे स्टेशन से लेकर तमाम स्थानों पर राष्ट्र गीत गुनगुनाया गया।
विज्ञापन

विकास भवन में हुए कार्यक्रम में सामूहिक गायन हुआ। इसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा गया। पीडी डीआरडीए अवधेश राम ने कहा कि वंदे मातरम गीत ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया है।
डीडीओ ऋषिपाल सिंह, सीवीओ डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। आयुध वस्त्र निर्माणी के मुख्य लान में राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। मुख्य महाप्रबंधक राजेश वर्मा के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर चंद्रशेखर,उप महाप्रबंधक प्रकाश प्रभाकर, अनु सक्सेना, ऋषि बाबू आदि मौजूद रहे। पुलिस लाइन व एसपी कार्यालय में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार व एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने वंदेमातरम् गीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, सांस्कृतिक महत्ता एवं राष्ट्रीय एकता में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

शाहजहांपुर में ओसीएफ के लॉन में वंदे मातरम का गान करते अधिकारी। स्रोत: निर्माणी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें