फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नाहिल में सागर झील को कराया जाएगा कब्जामुक्त

विज्ञापन
पुवायां के गांव नाहिल में सागर झील का निरीक्षण करतीं एसडीएम। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
पुवायां। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने शुक्रवार को गांव नाहिल में सागर झील की भूमि का निरीक्षण किया। सागर झील की जमीन का सीमांकन कराने के साथ ही कब्जामुक्त कराने की तैयारी है। डीएम शनिवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर सकते हैं। जमीन कब्जामुक्त होने के बाद यहां गोशाला सहित अन्य कोई परियोजनाएं शुरू करने की चर्चा है।
विज्ञापन


गांव नाहिल के पास बंजर, नवीन परती सहित तमाम जमीन है, जिसे सागर झील कहा जाता है। तमाम जमीन पर आसपास के खेतस्वामियों ने वर्षों से कब्जा कर रखा है। शुक्रवार को एसडीएम ने नाहिल पहुंचकर जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच में पाया गया है कि गाटा संख्या 770, 839 और 1042 का कुल रकबा लगभग 815 बीघा है।
इसमें गाटा संख्या 839 और 1042 में 150 बीघा भूमि पर मत्स्यजीवी सहकारी समिति लिमिटेड, नाहिल की ओर से 20 तालाब बनाए गए हैं। 108 बीघा भूमि वन विभाग के पास है। शेष भूमि को सीमांकन कर खाली कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाहिल में सागर झील भूमि का निरीक्षण किया गया है। आसपास के कुछ खेतस्वामियों ने जमीन बढ़ा ली है। सीमांकन कर कब्जामुक्त कराया जाएगा।
- चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें