ददरौल विकासखंड के राईखेड़ा गांव में पौधरोपण करते बच्चे और वन विभाग के कर्मचारी। स्रोत: सूचना वि
शाहजहांपुर। जनपद में वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ विकास खंड ददरौल स्थित प्राथमिक विद्यालय राईखेड़ा में उत्साह और जनसहभागिता के साथ किया गया। कार्यक्रम में 151 विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का संकल्प किया गया।
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रामपाल ने आम का पौधा रोपित कर सभी से अधिक से अधिक देशी आम के पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ.सुशील कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद, स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे।
नगर निगम की ओर गांधी पार्क में किया गया पौधरोपण
नगर निगम की ओर से मोहल्ला भारद्वाजी स्थित गांधी पार्क में पौधरोपण किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में जलकल महाप्रबंधक विजय नारायण मौर्य, सहायक अभियंता जल रवि कुमार, पार्षद सीमा सारस्वत आदि ने पौधरोपण किया।