शाह क्लब में हुई बैठक में नए अध्यक्ष रोहित गोयल को पिन लगाकर कार्यभार सौंपते पूर्व अध्यक्ष। स्र
शाहजहांपुर। रोटरी क्लब की शाह क्लब में हुई बैठक में रोहित गोयल को अध्यक्ष व डॉ.गौरव कौशल को सचिव चुना गया। दोनों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद मंगलवार की रात बैठक में मंथन किया गया। सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए चयन किया गया। रोहित गोयल को पूर्व अध्यक्ष सुनील शर्मा ने सम्मानित किया। सुमन गुप्ता ने उन्हें फूलमाला पहनाए। सचिव ललित गर्ग ने नए सचिव डॉ.गौरव कौशल को पिन लगाकर सम्मानित किया।
अध्यक्ष-मंत्री ने कहा कि उन्हें मिले दायित्वों को पूरी तन्मयता के साथ निर्वहन करेंगे। इस बीच सदस्यों ने भजन, गीत और चुटकुले सुनाए। कार्यक्रम में जय अग्रवाल, अतुल मेहरोत्रा, सुनीता गर्ग, रीना अग्रवाल, अतुल मेहरोत्रा, सुनील शर्मा, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद