फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग तक के सभी आम नागरिकों को सोमवार से कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण गत 28 अप्रैल से शुरू हो चुका है। टीकाकरण के लिए जनपद के सरकारी अस्पतालों में 27 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अब पांचवें चरण में सोमवार से जनपद के 15 ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 10 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अल्हागंज सहित कुल 27 केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष तक के आम लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। पंजीकरण केवल आरोग्य सेतु एप पर ऑनलाइन मान्य होगा।
जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण कराए जाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई। इधर, युवा वर्ग टीकाकरण कराए जाने को लेकर खासा उत्साहित है।
युवाओं का कहना है कि कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगने के बाद कोरोना संक्रमण से काफी हद तक बचाव होगा। ऐसे में वे सबसे पहले टीका लगवाना चाहते हैं।
------
वैसे तो मुझे इंजेक्शन लगवाने से बहुत डर लगता है, लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाना भी जरूरी है। जब से 18 साल की उम्र पूरी करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को टीका लगाए जाने की घोषणा की गई है। तभी से सोच रही हूं कि जल्द से जल्द टीका लग जाए।
विज्ञापन

- सुरभि सिंह चौहान
----
एक मई से उन लोगों को भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगेगा जिन्होंने 18 साल की उम्र पूरी कर ली है। अब मुझे भी टीका लगवाने का मौका मिलेगा। जिसका लेकर काफी उत्साहित हूं। जैसे ही टीकाकरण के लिए पंजीकरण शुरू होगा, सबसे पहले करवाऊंगी और टीका लगवाने जाऊंगी।
- शिवा शर्मा
-----
कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित होने वालों की तादाद तेजी से बढ़ी है। उनमें बुजुर्ग ही नहीं युवा वर्ग भी शामिल है। सरकार ने चौथे चरण में युवाओं का भी टीकाकरण करने की घोषणा की है और एक मई से इसकी शुरुआत हो गई है। टीका जरूर लगवाएंगे।
- सेजल गुप्ता
-------
कोरोना वायरस ने खतरनाक स्थिति पैदा कर दी है। वैक्सीन लगाने से कम से कम संक्रमित होने का खतरा तो कम हो जाएगा। प्रशासन पूरी व्यवस्था के साथ वैक्सीन लगवाने का काम करे। टीकाकरण कराने को लेकर हम तैयार हैं। कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराएंगे।
- हर्षित सिंह
---------
कोरोना टीकाकरण के चौथे चरण में उन सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है। वर्तमान समय में तीसरे चरण में 45 साल से ऊपर वालों का टीकाकरण हो रहा है। एक मई से चौथे चरण की शुरुआत हो चुकीं हैं। 10 मई से शाहजहांपुर में भी टीकाकरण शुरू हो जाएगा, जिसको लेकर तैयारियां कर ली हैं। कम समय में अधिक से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने का प्लान तैयार किया गया है। युद्ध स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें