फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन की खाली वायल से रखा जाएगा टीकाकरण का हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर तैयारियां तेजी से हो रही है। पहले दिन जिले के 15 केंद्रों पर पंद्रह सौ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी है। वैक्सीन लगाने के बाद में खाली वॉयल यानी शीशियों को डस्टबिन में नहीं फेंका जाएगा, बल्कि उसे स्टोर करके रखा जाएगा, जिससे हिसाब-किताब पूरा हो सके। खाली वॉयल के जरिये रिकॉर्ड बनाया जाएगा कि कितने लोगों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच व 11 जनवरी को ड्राई रन के माध्यम से कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों को परखा था। कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने पर किसी तरह की हड़बड़ी न हो और समस्याओं से बचा जा सके। अब 16 जनवरी को वैक्सीनेशन शुरू किए जाने की घोषणा कर दी गई है, तो जिले में तैयारियां हो रही है। 16 जनवरी को जिले के 15 केंद्रों पर वैक्सीन लांच होगी। पहले दिन 1500 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाने की तैयारी है, जिसकी सूची भी तैयार कर ली गई है। वैक्सीन लगाए जाने के बाद उसकी वॉयल (शीशी) को फेंका नहीं जाएगा। बल्कि उसको स्टोर किया जाएगा, जिससे हिसाब रखा जा सके कि कितने लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. लक्ष्मण सिंह ने वॉयल को स्टोर किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैक्सीन को रखने के लिए दो से आठ डिग्री तापमान होना जरूरी है। इसलिए वैक्सीन को रखने के लिए शासन की ओर से चार फ्रीजर मिल चुके हैं, अभी आठ और मिलेंगे। इस तरह से 12 फ्रीजर आएंगे, जिनमें कोरोना वैक्सीन को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के बाद सभी वॉयल सुरक्षित रखी जाएंगी और कार्यक्रम के बाद उसे वापस उसी सेंटर या कोल्ड चेन प्वाइंट पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें