शाहजहांपुर। डब्ल्यूएचओ की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से पांच बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
एक होटल में हुई बैठक में सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ ने कहा कि अधिक संभावित मरीजों का परीक्षण करें। टीका उत्सव में कांट व भावलखेड़ा की कम कवरेज पर नाराजगी व्यक्त की गई, साथ ही अच्छे कार्य के लिए जैतीपुर के चिकित्सा प्रभारी का उत्साहवर्धन किया गया।
एसएमओ डॉ.आकांक्षा यादव ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को बिंदुवार प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि पिछले छह माह के दौरान 15 वर्ष तक का कोई बच्चा जिसका कोई अंग किसी भी कारण से अचानक लुंज व कमजोर पड़ गया है, उसकी जानकारी निर्धारित प्रपत्र पर भरकर तुरंत अवगत कराएं।
उन्होंने खसरा व रुबैला में बुखार व चकत्ते के परीक्षण के बारे में भी जानकारी दी। डिप्थीरिया के बारे में भी बिताया। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र वर्मा, डीएचईआईओ वीरेंद्र कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।