शाहजहांपुर में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते यूटा के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट में नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह व बीएसए को ज्ञापन सौंपा। उनसे समस्या के समाधान की मांग की।
जिलाध्यक्ष विनीत गंगवार के नेतृत्व में डीएम को संबोधित ज्ञापन में बताया गया है कि जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य में अधिकतर शिक्षकों की प्राथमिकता के आधार पर बीएलओ कार्य को ड्यूटी लगाई गई है। इसमें बहुत से एकल शिक्षक एवं इंचार्ज शिक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। इससे विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन का कार्य प्रभावित होगा।
इसी तरह बीएसए को ज्ञापन देकर बताया कि वर्ष 2000 से लेकर 2005 तक विभिन्न भर्ती विज्ञापन के आधार पर शिक्षामित्रों की नियुक्ति शिक्षकों के रिक्त पदों के सापेक्ष हुई है। इनमें से अधिकतर अब विभिन्न भर्ती प्रक्रिया में चयनित होकर सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं।
नियमानुसार पुरानी पेंशन के लिए इनका विकल्प पत्र लेना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में हरिशंकर, पृथ्वीराज, अमित कुमार, अवनीश कुमार सिंह आदि शामिल रहे।