फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकरी और नमकीन उत्पाद बनाने में बरतें सावधानी

Sun, 25 Jun 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
सावधानी - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को एक होटल में आयोजित कार्यशाला में फूड मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन से जुड़े बेकरी और नमकीन निर्माताओं को अपने उत्पाद तैयार करने में पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर विभाग के अभिहीत अधिकारी डॉ. टीआर रावत ने कहा कि जरा सी लापरवाही जन स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पहुंचा सकती है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खाद्य वस्तुएं बनाने वाले व्यापारी जो भी उत्पाद तैयार करें उसमें प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं की गुणवत्ता को जरूर परखें। अभिहीत अधिकारी ने कहा कि अमूमन फूड प्वॉयजनिंग की शिकायतें कारखाने में साफ-सफाई की कमी और घटिया तेलों के इस्तेमाल से पैदा होती हैं। इसलिए जहां वस्तुएं निर्मित हो रही हों और जहां उनका गोदाम बनाया गया हो, उसके आसपास सफाई को सव्रोच्च प्राथमिकता दें। 
कार्यशाला में मौजूद एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश रावत ने सवाल किया कि थोक दुकानों से टिन पैक घी-तेल और अन्य सामग्री में मिलावट की पहचान व्यापारी कैसे करें? इस पर अभिहीत अधिकारी ने कहा कि बहुधा मिलावटी तेल, वनस्पति घी, रिफाइंड, बेसन आदि को सिर्फ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसमें गुणवत्ता की कमी है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सारा कच्चा माल विश्वसनीय प्रतिष्ठानों से खरीदकर उसकी रसीद अवश्य लें। गुणवत्ता में कोई संदेह होने पर तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें, जिससे कि ऐसी वस्तुओं के नमूने लेकर उनकी जांच कराई जा सके। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह ने खाद्य वस्तुओं को रंगीन बनाने के लिए हमेशा ब्रांडेड कलर इस्तेमाल ककरने पर जोर दिया। 
कार्यशाला में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयपाल सिंह, जुगुल किशोर, रामजी मिश्रा, एसोसिएशन के महामंत्री अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, पुरुषोत्तम गुप्ता, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के प्रदेश मंत्री नारायण दास अग्रवाल, मनीष गुप्ता, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
0000000000000000000
आज आएंगे प्रमुख सचिव सिंचाई सुरेश चंद्रा
शाहजहांपुर। सिंचाई एवं जल संसाधन तथा परती भूमि विकास विभाग के प्रमुख सचिव सुरेश चंद्रा जिले के एक दिवसीय दौरे पर रविवार को दोपहर दो बजे यहां आएंगे। 
प्रभारी अधिकारी वीआईपी/सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रमुख सचिव सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद बाढ़ बचाव कार्य और कटान स्थलों का निरीक्षण करने रवाना हो जाएंगे। निरीक्षण से लौटकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे और सोमवार को सुबह लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें