फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 किमी पैदल चलकर न्याय पाने पहुंचा भैयालाल   

Sat, 24 Jun 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
बेबसी - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
गांव छोड़कर दिल्ली में रह रहे एक ग्रामीण के घर पर उसके अपनों ने ही कब्जा कर लिया। तीन माह से मकान पर कब्जा पाने के लिए भटक रहा भैयालाल शुक्रवार को 18 किलोमीटर पैदल चलकर एसपी से फरियाद करने पहुंचा। उनके आफिस में न मिलने पर उसका सब्र जवाब दे गया तो वह फफक कर रो पड़ा।  
विज्ञापन

थाना कांट के गांव अलियापुर निवासी भैयालाल ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर पत्नी और दो बच्चों का पालन-पोषण करता है। इसी बीच मौका पाकर गांव में उसके पुश्तैनी मकान पर उसके अपनों ने ही कब्जा कर लिया। तीन माह से वह लगातार राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा पुलिस के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसे मकान पर कब्जा नहीं मिल रहा है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसके और पत्नी के साथ मारपीट भी कर चुके हैं, इसलिए उसने पत्नी और छोटे बेटे को दिल्ली भेज दिया है। बड़े बेटे के साथ वह गांव वालों के रहमोकरम पर उन्हीं के यहां रह रहा है। अब उसके पास इतने रुपये भी नहीं रह गए कि वह अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट सके। शुक्रवार को वह एसपी केबी सिंह से न्याय मिलने की उम्मीद में लगभग 18 किलोमीटर पैदल चलकर जिला मुख्यालय पहुंचा, लेकिन यहां उसकी एसपी से मुलाकात नहीं हो पाई। एसपी के न मिलने से न्याय की उम्मीद खो चुका भैयालाल बिलखने लगा। उसे रोते देख कुछ लोगों ने एसपी से उनके सीयूजी नंबर पर बात कराई तो उन्होंने उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिया। 

पसीजा दिल, लोगों ने की आर्थिक मदद
एसपी कार्यालय परिसर में बिलख रहे भैयालाल ने बताया कि उसने बृहस्पतिवार से खाना नहीं खाया है और उसके पास इतने रुपये भी नहीं हैं कि वह खाना खा सके। इस पर लोगों का दिल पसीज गया और उन्होंने कुछ रुपये देकर उसकी मदद की, हालांकि वह रुपये लेने से इंकार करता रहा।
विज्ञापन


वैसे मामला राजस्व विभाग का है, फिर भी दोनों पक्षों को दोपहर में बुलवाया गया था, लेकिन वे नहीं आए। दोबारा उन्हें बुलवाया है। दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर कर मामला निपटाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

- ख्यालीराम, थानाध्यक्ष कांट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें