फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत व मोहब्बत के साथ मनाया उर्स ए आला हजरत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला एमनजई जलालनगर स्थित एक मीनार मलकों वाली मस्जिद में सोमवार को उर्स ए आला हजरत अकीदत व मोहब्बत के साथ मनाया गया। सोमवार को दिन में दो बजे से महफिल का आगाज तिलावते कुरान ए पाक से हुआ।
विज्ञापन

हाजरीन को खिताब करते हुए हाफिज मेहराब हुसैन रजवी ने आला हजरत की हयात और दीनी ख़िदमात पर भरपूर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि आला हजरत ने हमारे ईमान और अकीदे को बचाने का अजीम कारनामा अंजाम दिया है। मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि आला हजरत को अल्लाह ताला ने बहुत सी खूबियों और कमालात से नवाजा थ्रा।
आला हजरत का यह भी एक बड़ा कारनामा था कि आपने एक माह में कुरान हिफ्ज कर लिया था। हाफिज मोहम्मद जीशान, मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद अयान, मोहम्मद जीशान रजा, चमन खां ने नात व मनकबत पेश की। इसके बाद फातिहा कर आला हजरत को ईसाल ए सवाब किया गया।
विज्ञापन

हाफिज मेहराब ने मुल्क की खुशहाली और सलामती की दुआ की। लोगों में तबर्रुक तकसीम किया गया। इस दौरान हाजी कमाल खान, डॉ. जाहिद, महबूब अली, साबिर अली, मुनीर रजा, अब्दुल गफ्फार, दिलशाद खान, राशिद हुसैन, अफजल रजा, मोहम्मद अयूब, सैयद अदनान, मोहम्मद इश्तियाक, शाकिर अली, नसीम अहमद, अमन सईद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें