फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया संकट को लेकर पंचायत में गरजे भाकियू कार्यकर्ता

Mon, 22 Dec 2014 07:47 PM IST
श्ााहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (टिकैट गुट) की सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में हुई मासिक पंचायत में यूरिया संकट को लेकर कार्यकर्ता खूब गरजे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृषि विभाग यूरिया की वितरण व्यवस्था को सुधारने के बजाय खाद की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर समस्या को अनदेखा कर रहा है।

इस मौके पर भाकियू के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं रह गया है। इसीलिए हर फसली सीजन में खाद-बीज के लिए किसानों को भटकना पड़ता है।

अध्यक्षता करते हुए जयेंद्र सिंह ने कहा कि रबी फसलों की बुवाई होने पर बीज का संकट पैदा हुआ और अब उचित दर पर यूरिया के लिए किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पंचायत में महासचिव दिलबाग सिंह, संजीव अवस्थी, अनिल सिंह यादव, प्रशांत सिंह, खुशीराम मौर्य, मीना दिवाकर, डॉ. वीरभान मलिक, ब्रजकिशोर मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

000
जिला कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन
जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन करके अजीत सिंह दोबारा अध्यक्ष चुने गए। अन्य पदाधिकारियों में तारा यादव महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष, अनिल यादव पुवायां, बाबूराम गंगवार तिलहर, रामप्रताप वर्मा सदर व स्वर्ण सिंह जलालाबाद तहसील इकाई के अध्यक्ष और प्रशांत सिंह तिलहर तहसील प्रभारी नामित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें