मदरसा शिक्षा परिषद के अंतर्गत मुंशी, मौलवी, कामिल और फाजिल की परीक्षा केे तीसरे दिन डीआईओएस का सचल दल हरकत में आया। दल का नेतृत्व करते हुए प्रभारी डीआईओएस रणवीर सिंह ने दो केंद्रों पर तीन परीक्षार्थियों को अनुचित साधन के साथ पकड़ लिया। तीनों परीक्षार्थियों को बुक कर दिया गया है।
प्रभारी डीआईओएस रणवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने दल के साथ सुबह की पाली में जेडएच खान केंद्र पर दो परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन के साथ परीक्षा देते पकड़ा। इनके अलावा मदरसा फैजआम में एक परीक्षार्थी अनुचित साधन के साथ पकड़ा। तीनों परीक्षार्थियों को बुक कर दिया गया है। वहीं, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी वीरपाल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने भी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षार्थियों से कहा है कि वह मोबाइल लेकर परीक्षा देने न आएं। मोबाइल फोन परीक्षा में अनुचित साधन के रूप में माना जाता है।